April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अफ़ग़ानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के साथ ट्राई सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली। 2024 में अंडर-19 वर्ल्ड कप होने वाला है, इससे पहले भारतीय टीम बड़ी तैयारियों में जुट गई है। विश्वकप से पहले टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका और अफ़ग़ानिस्तान से ट्राई सीरीज खेलनी है। इसके लिए BCCI की तरफ से टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। इस सीरीज के लिए उदय सहारण को टीम इंडिया की कप्तानी का भार दिया गया है। इसके साथ ही सौमी कुमार पांडे को वाइस कैप्टन बनाया गया है। वहीँ बात करें इस सीरीज के शुरू होने की तो इसका पहला मैच 29 दिसंबर को टीम इंडिया अफ़ग़ानिस्तान से खेलेगी। ये सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि टीम इंडिया को विश्वकप के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माना जा रहा है। ऐसे में ये सीरीज तैयारियों को परखने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका भारत और अफ़ग़ानिस्तान एक दूसरे से 2-2 मैच खेलने वालीं है। बात करें टीम इंडिया के दूसरे मुकाबले की तो 2 जनवरी,2024 को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध होगा। इसके बाद तीसरा मुकाबला 4 जनवरी को टीम इंडिया एक बार फिर अफ़ग़ानिस्तान के सामने होगी। चौथा मुकाबला 6 जनवरी को भारत और दक्षिण अफ्रीका एक बीच होगा। इस ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 10 जनवरी को खेला जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक इस ट्राई सीरीज के सभी मैच जोहान्सबर्ग के ओल्ड एडवर्डियन क्रिकेट क्लब ए मैदान में खेले जाएंगे। ये मैदान तेज पिच के लिए जाना जाता है। यहां तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद होगी।

इसके आलावा सीरीज के लिए BCCI ने कुछ खिलाडियों को रिजर्व के रूप में भी टीम इंडिया में जगह दी है। तीन ट्रेवलिंग रिजर्व प्लेयर्स में अंश गोसाई, मोहम्मद अमान, प्रेम देवकर को रखा गया है। इसके साथ ही टीम इंडिया में बैकअप प्लेयर्स को भी रखा गया है जिसमें 4 खिलाड़ी किरण चोर्माले, जयंत गोयल, दिग्विजय पाटिल और के पी विग्नेश हैं।

ट्राई सीरीज़ के लिए अंडर-19 टीम इंडिया

उदय सहारण (कप्तान), अरावली अवनीश राव (विकेटकीपर), सौमी कुमार पांडे (उपकप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन दास, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी.

ट्रेवलिंग रिजर्व प्लेयर्स

प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मो अमान

बैकअप प्लेयर्स

दिग्विजय पाटिल, जयंत गोयल, पी विग्नेश, किरण चोरमाले