June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हुई मौत, खेत से लौट रहे किसान पर सांड ने किया हमला

एटा:  थाना जलेसर क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर में खेत से लौट रहे किसान पर सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी पर परिजन रात में ही निजी अस्पताल में ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया जानकारी के अनुसार गांव मोहब्बतपुर निवासी लक्ष्मी नारायण (27) के चाचा अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे खेत में पानी लगाकर भतीजा पैदल घर लौट रहा था. गांव से करीब 100 मीटर पहले सांड ने हमला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भागे l

बाइक से लौट रहे गांव के युवक ने बताया कि सांड ने हमला कर लक्ष्मी नारायण को घायल कर दिया है. हम लोगों ने मौके पर पहुंचकर भतीजे को घायल स्थिति में जलेसर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत बता दिया. अनिल का कहना है कि भतीजे की दो बेटी और एक बेटा है