March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लड़की के घरवालों ने पकड़कर किया ऐसा कांड, थाने पहुंचा मामला, आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा नाबालिग

उत्तरप्रदेश के बिजनौर से प्रेम प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां आधी रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे नाबालिग प्रेमी को युवती के घर वालों ने रंगे पकड़ लिया. इसके बाद युवती के परिजनों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया. जिसके बाद दोनों की शादी करा दी गई. जिसके बाद लड़के के परिजनों ने लड़की पक्ष के लोगों पर जबरन शादी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया हैं l

बता दें कि, यह मामला उत्तरप्रदेश के नूरपुर के मुरादाबाद मार्ग मौजूद एक गांव का है, जहां रहने वाली एक युवती का काफी समय से एक नाबालिग किशोर से प्रेम संबंध चल रहा था, दोनों में चोरी छिपे मुलाकातें भी होती रहती थीं. रात में भी किशोर अपने प्रेमिका से मिलने पहुंच जाता था. बीते शुक्रवार की रात भी वह अपनी प्रेमिका से मिलने आधी रात को उसके घर पहुंचा हुआ था. लेकिन इस बार युवती के परिजनों को भनक लग गई. युवती के परिजनों नाबालिग को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया, और गांव के एक पंडित को बुलाकर घर के अंदर ही दोनों की शादी करवा दी l

लड़की के परिजनों पर लगा जबरन शादी कराने का आरोप

इसकी जानकारी मिलने पर प्रेमी के घर वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और मौके पर पहुंच गए. जब पुलिस लड़के को अपने साथ ले जाने लगे तो गांववाले इसका विरोध किया. ग्रामीणों का कहना था कि, अब दोनों की शादी हो चुकी है. दोनों साथ ही जाएंगे. वहीं युवक के परिजनों ने कहा कि उनका बेटा अभी नाबालिग है, इसलिए उसकी शादी नहीं हो सकती. जबकि लड़की के परिजन का कहना था कि उनकी शादी हो चुकी है. इसी तरह थाने में काफी देर तक हंगामा चलता रहा. आखिर में नाबालिग लड़के की जबरन शादी कराने के मामले में पुलिस ने लड़की के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और प्रेमी-प्रेमिका को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

NEWS SOURCE : lalluram