March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सात लोगों की मौत, नए साल से पहले कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, देश में मिले 743 नए केस

Covid-19 Cases in India: साल 2023 के खत्म होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं, लेकिन देश में कोरोना की रफ्तार कम होने का नहीं ले रही है। भारत में पिछले पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 743 नए केस सामने आए हैं।

देश में मिले 743 नए केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 743 नए मामले दर्ज किए गए। देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3,997 हो गई है।

24 घंटे में गई सात लोगों की जान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान सात लोगों की मौत हुई है। केरल में तीन, कर्नाटक में दो और छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में एक-एक लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है।

एक दिन पहले मिले थे इतने केस

देश में एक दिन पहले 797 नए केस मिले थे। हालांकि, एक दिन बाद देश में कोरोना के केसों में कमी दर्ज की गई है। हालांकि, मौत का आंकड़ा एक दिन पहले के मुकाबले बढ़ा है। शुक्रवार को कोरोना से पांच लोगों की जान गई थी, जबकि आज सात लोगों की मौत हुई है। बता दें कि 28 दिसंबर तक देश में कोविड-19 के सब वैरिएंट जेएन.1 के कुल 145 मामले दर्ज किए गए हैं। COVID-19 के JN.1 वैरिएंट का पहला मामला केरल में सामने आया था। इसे देखते हुए देश भर में एडवाइजरी जारी की गई है।

अब तक मिले इतने केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में साल 2020 के बाद से 4 करोड़ 50 लाख 12 हजार 484 केस सामने आए हैं। इसके अलावा देश में COVID-19 मामलों के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,358 हो गई है।

NEWS SOURCE : jagran