लड़की के घर वालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, करवा दी शादी
महराजगंज. परतावल में प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुसे प्रेमी को रविवार सुबह में परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. शोर-शराबा हुआ तो गांव के दर्जनों लोग पहुंच गए. इसके बाद घंटों चली पंचायत के बाद देर शाम कस्बे में स्थित एक मंदिर पर उनकी शादी करा दी गई.
जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही एक युवती से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. शनिवार की रात युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया. रविवार की भोर में युवती के परिजन जाग गए और युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इस दौरान परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी.
धीरे-धीरे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सजातीय होने के कारण दोनों की शादी कराने का हवाला दिया. पहले तो दोनों के परिजन तैयार नहीं हुए. पंचायत ने लोकलाज का हवाला दिया तो प्रेमी युगल एक दूसरे से शादी करने को तैयार हो गए. कुछ देर बाद प्रेमी युगल के परिजन भी सहमत हो गए. इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई.
NEWS SOURCE : lalluram
