देश

संघ और भाजपा के पदाधिकारी होंगे शामिल…, भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी की तेज, बुलाई बड़ी बैठक

शेयर करें:

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव की जीत के बाद अब लोकसभा चुनाव की भी तैयारी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी तैयारी कर रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने 11 जनवरी को सत्ता संगठन की बैठक आयोजित की है। इस बैठक में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी और बड़े नेताओं को जवाबदारी भी सौंपी जाएगी। इस बैठक में भाजपा के सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे। बैठक करीब 11 बजे शुरू होगी और दिनभर चलेगी बैठक में आरएसएस की ओर से अरुण कुमार और भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Ad Zone: in_content

 

आगे क्या पढ़ें AI