सुंदरकांड का पाठ करा, गौर यमुना सिटी में मनाया गया भव्य राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह।
हिंद फॉक्स न्यूज़ संवाददाता / जेवर : आप सभी जानते हैं 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में अपने-अपने तरीके से सभी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को एक त्यौहार के रूप में मनाया पूरा भारत अपने प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा जो कि अयोध्या में हुई, उसको लेकर इतना उत्साहित है की अलग-अलग जगह भिन्न-भिन्न तरीके से इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सभी सनातनियों द्वारा एक त्यौहार के रूप में मनाया गया। कहीं दीप प्रज्वलन, भजन हुए, भव्य रेलिया निकली, मंदिरों में कीर्तन हुए और जय श्री राम के नारो से संपूर्ण भारत गूंज उठा।


तो वही उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले मे जेवर जहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बन रहा है उसी के समीप “गौर यमुना सिटी” सोसाइटी में इस आयोजन को एक अलग और भक्तिमय तरीके से मनाया गया इस दौरान पूरी सोसाइटी में बड़े-बड़े लाउडस्पीकर्स लगाकर रामचरित्र मानस के सुंदरकांड का पाठ कराया गया और एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, सभी सोसाइटी के लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर था। शांतिपूर्ण ढंग से इस आयोजन का समापन हुआ और बहुत बड़ी संख्या में लोग प्रभु श्री राम की मूर्ति जो अयोध्या में स्थापित हुई, जिसकी लाइव स्क्रीनिंग सोसाइटी में भी कराई गई, को देखकर भावुक हो गए, पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह 500 सालों का संघर्ष है और सनातन की आस्था और सब्र का फल है जो आज 22 जनवरी को उन्हें इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह के रूप में मिला है।
