August 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जातिवाद से मुक्ति और सद्भावना की पुनर्स्थापना की आशा है, सर्व समाज से मिल रहा भरपूर सहयोग और आशीर्वाद

हिंद फॉक्स न्यूज /गौतम बुध नगर :- बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी ने गौतम बुद्ध नगर लोकसभा के साठा चौरासी क्षेत्र के चिथेड़ा, छोलस, नूरपुर, कलौंदा, खुरसेदपुरा, जारचा आदि गाँव में जन सम्पर्क किया। शुरुआत में अलख सवेरे दादरी में ईदगाह पर पहुँचकर वहाँ पर उपस्थित सभी अल्हा के बंदों को ईद की मुबारकबाद दी। सभी गाँवों में सभी जाति धर्म के लोगों ने प्रत्याशी को पूरे गाँव की और से समर्थन दिया। प्रत्याशी ने बताया कि डॉ महेश शर्मा ने जिस तरह क्षेत्र में जातिवाद का ज़हर घोला है उससे पूरे नोएडा के मेरे क्षेत्रवासी त्रस्त हैं जो क्षेत्र लगातार देखने और सुनने को मिल रहा है। चूँकि अब उन्हें उनके क्षेत्र का स्थानीय प्रत्याशी मिला है उन्हें जातिवाद से मुक्ति और सद्भावना की पुनर्स्थापना की आशा है इसलिए सर्व समाज से भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है।

वही देवेंद्र शिशोदिया खटाना के नेतृत्व में खटाना गाँव में सभा का आयोजन किया गया जिसमें देवेंद्र खटाना के साथ साठा चौरासी क्षेत्र से आये गणमान्य लोगों ने फूलमाला पहनाकर बसपा राजेंद्र सोलंकी का स्वागत किया और पूरे साठा चौरासी क्षेत्र से चुनाव में एकमत होकर सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर वरिष्ठ समाज सेवी देवेंद्र खटाना, राघवेंद्र प्रताप सिंह, जयवीर प्रधान, गंभीर शीशोदिया, रोहित राणा कलौंदा, गोपालदेव रावल घोड़ी, करणी सेना अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह, नग्गे मास्टर जी, मोंटी राणा कलौंदा, उमेश जारचा, नरेश गौतम बसपा अध्यक्ष, राहुल जाटव, दीपक खटिक, सूरजपाल मास्टर जी, लटूर चौधरी ज़िला पंचायत सदस्य, एहसान प्रधान, सुमित राणा खँगोड़ा, क्षेत्रपाल मास्टर जी, मेज़र गजय सिंह, अजय प्रधान गुलावटी, राजेश प्रधान उपरालसी, बल्लू राणा धनुवास, हाजी बाबो प्रधान, तालिब राणा प्रधान नूरपुर, डूँगर प्रधान, जीतपाल सिंह प्रधान, मोहित राणा खँगोड़ा, लोकेश राणा खँगोड़ा, गौरव पाँवार, सोनू बीडीसी, हरेंद्र प्रधान ज़िला पंचायत सदस्य आदि लोग मौजूद रहे।