इंडिया गठबंधन को ममता बनर्जी ने दिया झटका तो BJP ने ली चुटकी, कहा-राजनीतिक शादी से पहले ही हो गया तलाक
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने राज्य में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं ममता बनर्जी के इंडिया गठबंधन को झटका देने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रतिक्रिया सामने आई है।
भाजपा ने टीएमसी प्रमुख के अकेले चुनाव लड़ने पर विपक्ष गठबंधन पर चुटकी ली है। साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर भी तंज कसा। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, राहुल गांधी आप भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़े, आप इंडी जोड़ो यात्रा करे..एक तरफ राम मंदिर का निर्माण हो गया.. लेकिन INDI गठबंधन है जो हर रोज टूटने की कगार पर आ जाती है। टुकड़े-टुकड़े गठबंधन बन चुकी है…आम आदमी पार्टी बनाम कांग्रेस तो देखा ही था….यूपी में सपा बनाम कांग्रेस, महाराष्ट्र उद्धव वाली शिवसेना बनाम कांग्रेस में देखा था..मगर अब बंगाल में जिस प्रकार से ममता दीदी कहती है कि इंडिया गठबंधन का नाम हमने रखा था… आइडिया हमने दिया…परंतु सलाह लेफ्ट की लेते है। लेफ्ट से हम 34 साल लड़े है। हम उनकी एडवाइस पर नहीं चलेंगे।
शहजाद पूनावाला ने आगे इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा, ”कभी अधीर रंजन चौधरी कहते है कि टीएमसी कैंसर वाली पार्टी है…कभी राष्ट्रपति शासन की मांग करते है…कभी ये लोग दिल्ली में दोस्ती करते है…इस प्रकार की कुश्ती और दोस्ती नहीं चलेगी..अब राहुल गांधी बताए कि ममता बनर्जी की बातों से इत्तेफाक रखते है..उन्हें कम से कम INDI जोड़े यात्रा निकालनी चाहिए…न्याय यात्रा बाद में करे।”
शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा, ”इस तथाकथित न्याय यात्रा में हिंसा को भड़का रहे हैं… कुछ दिन पहले वो वीडियो भी सामने आया जिसमें राहुल गांधी कहते हैं कि अपने CRPF के जवानों को समझा दो, तमाशा ना करें।”
