June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अयोध्या में राम मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर आई, अब श्रद्धालुओं को मिलने जा रही है ये सुविधा

अयोध्या। रामनगरी में रामलला का भव्य मंदिर बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। 2023 के दिसंबर तक काम पूरा होने की बात कही गई है। अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए नया फैसला किया है। ट्रस्ट के सूत्रों के मुताबिक रामलला के श्रद्धालु अब मंदिर परिसर में पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा ले सकेंगे। श्रद्धालु मंदिर बनते हुए देख सकें, इसके लिए दर्शन मार्ग पर 15 फुट चौड़ी जगह पर लोहे की जाली भी ट्रस्ट ने लगा दी है। इस जाली के पीछे रहकर भक्त देख सकेंगे कि मंदिर बनाने का काम किस तरह चल रहा है। इस बीच, यहां आने वाले श्रद्धालु रामलला के दर्शन के साथ ही अब तक मंदिर के मॉडल को ही देख पा रहे थे। फिलहाल रामलला के अस्थायी मंदिर के सामने ही जमीन पर नींव बनाने का काम देखा जा सकता है।

मंदिर के नींव के लिए 45 लेयर कंक्रीट की डाली जा रही हैं। अब तक 25 से ज्यादा लेयर डाली जा चुकी हैं। नींव बनाने का काम सितंबर तक पूरा होने की बात कही जा रही है। इसके बाद मुख्य मंदिर का बेस तैयार किया जाएगा। इसके लिए बलुआ पत्थर मंगाया जा रहा है। राजस्थान और यूपी के चित्रकूट से बलुआ पत्थर लाकर बेस को बनाया जाएगा।

ट्रस्ट ने फैसला किया है कि 2023 के दिसंबर तक मंदिर का पहला तल बनाकर भक्तों को दर्शन की सुविधा दे दी जाएगी। इस तल में गर्भगृह और नाट्य मंडप होगा। इसके बाद मंदिर के बाकी तल बनाए जाएंगे। मंदिर को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि हजारों साल तक ये टिका रहेगा। मंदिर का आकार भी पहले तय किए गए आकार से बड़ा होगा। इसके लिए राजस्थान के बंशी पहाड़पुर की खदानों से और पत्थर लाने का काम तेजी से चल रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *