देश

मस्क की नेटवर्थ 1.4 लाख करोड़ घटी, टेस्ला के शेयर में जबरदस्त गिरावट

शेयर करें:

Tesla Share Price: एलन मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के शेयरों में गुरुवार को 12% से ज्यादा की गिरावट देखी गई. इससे मस्क की नेटवर्थ एक ही दिन में 18 अरब डॉलर यानी करीब 1.4 लाख करोड़ रुपये कम हो गई है. इस गिरावट का कारण एलन मस्क का बयान है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में कटौती के बावजूद बिक्री में गिरावट आएगी.

उन्होंने यह भी कहा कि ‘टेस्ला 2025 की दूसरी छमाही तक टेक्सास फैक्ट्री में सस्ती अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी. इसके साथ ही मस्क ने कहा कि नए मॉडल का उत्पादन बढ़ाना चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि इसमें अत्याधुनिक तकनीक शामिल होगी.

पिछले एक साल की इंट्राडे में टेस्ला के शेयरों में यह सबसे बड़ी गिरावट थी. इसके चलते गुरुवार को टेस्ला का मार्केट कैप 80 अरब डॉलर यानी करीब 6 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है.फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स के मुताबिक, गुरुवार को नेटवर्थ में करीब 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के बावजूद एलन मस्क 204.2 अरब डॉलर यानी करीब 16.97 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं.

Ad Zone: in_content

वहीं, फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 15.41 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ दूसरे और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 14.95 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर हैं.इस महीने चीनी कंपनी बिल्ड योर ड्रीम्स (BYD) इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बन गई है. कंपनी ने टेस्ला को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है.

NEWS SOURCE : lalluram

आगे क्या पढ़ें AI