May 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘जय श्रीराम के नारे, तालियों की गड़गड़ाहट’, जब राष्ट्रपति ने संसद में राम मंदिर का किया जिक्र, रोकना पड़ा भाषण

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही आज से संसद के बजट सत्र का आगाज हो गया है। बता दें कि बजट सत्र 31 जनवरी से लेकर 9 फरवरी तक चलेगा। वहीं संसद के बजट सत्र के दौरान ऐसा कुछ हुआ, जिसके राष्ट्रपति को अपना भाषण बीच में रोकना पड़ा। दरअसल राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में मोदी सरकार के 10 साल की बड़ी उपलब्धियां गिनाईं। इसी दौरान जब उन्होंने संदन में राम मंदिर का जिक्र किया तो पूरा संसद तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्रियों और सांसदों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, सभ्यताओं के कालखंड में ऐसे पड़ाव आते है जो सदियों का भविष्य तय करते है। भारत के इतिहास में भी ऐसे ही अनेक पड़ाव आए…इस वर्ष 22 जनवरी को भी देश एक ऐसे ही पड़ाव का साथी बना है…राष्ट्रपति के राम मंदिर के जिक्र करते ही पूरे सदन में पीएम मोदी समेत सत्ता पक्ष के सांसद जोर-जोर से तालियां बजाने लगते है।

राष्ट्रपति आगे कहती है सदियों की प्रतिक्षा के बाद अयोध्या में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए है। इसके बाद पूरा सदन में सत्ता पक्ष के सांसद जय श्रीराम के नारे लगाने लगते है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए सांसद मेज थपथाने लगते है। कुछ देर के लिए राष्ट्रपति को अपना अभिभाषण रोकना पड़ा। आगे वो बोलती है कि ये गौरव देशवासियों की इच्छा और आस्था प्रश्न था। जिसका उत्तर पूरे देश ने सद्भाव के साथ दिया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, हम सभी को अमृत पीढ़ी के सपना पूरा करने में कोई कोर कसर बाकी न रहे। विकसित भारत हमारी अमृत पीढ़ी के सपनों को साकार करेगी। इसलिए हम सभी को एक साथ मिलकर संकल्पों की सिद्धि के लिए जुड़ना होगा।