May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जानें क्या है मामला, Canada में 3 पंजाबी युवक गिरफ्तार

कनाडा के ब्रैम्पटन में 2 लड़कियों समेत 5 पंजाबी युवकों पर फिरौती व अवैध हथियार रखने के आरोप लगे हैं। इस मामले में कनाडाई पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के मुताबिक कनाडा की पील क्षेत्रीय पुलिस एक्सटॉर्शन इन्वैस्टीगेटिव टास्क फोर्स (ई.आई.टी.एफ.) ने ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओ.पी.पी.) के सहयोग से एक तलाशी वारंट जारी किया, जिसके परिणामस्वरूप इन तीनों युवकों की गिरफ्तारी हुई है।

कौन हैं आरोपी
पील क्षेत्रीय पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक आरोपियों की पहचान गगन अजीत सिंह, हशमीत कौर, झ्यमानजोत कौर, अनमोलदीप सिंह और अरुणदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पंजाबी मूल के हैं। सभी को जबरन वसूली और हथियार रखने के जुर्म में नामजद किया गया है। हशमीत कौर, इयमानजोत कौर और अजीत सिंह ब्रैम्पटन से थे, अनमोलदीप सिंह मिसिसाँगा से थे और अरुणदीप सिंह का कोई ठिाकना नहीं है।

जमानत के लिए कोर्ट में किया पेश
ब्रैम्पटन के 23 वर्षीय व्यक्ति गगन अजीत सिंह पर आरोप है कि वह लोगों को जान से मारने की धमकियां देता था। लोगों की संपत्ति को आग लगाने और अवैध रूप से हथियार रखने के भी उस पर आरोप हैं। इसके अलावा उसने 5000 डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी की है। अनमोलदीप सिंह पर अवैध रूप से आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद रखने के आरोप हैं और उसने भी कथित तौर पर 5000 डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी की  है। दोनों को जमानत की सुनवाई के लिए ब्रम्पटन में ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया गया। इस शिकायत में अरुणदीप थिंड को फिरौती के मामले में नामजद किया गया है। उसे भी जमानत के लिए कोर्ट में पेश किया गया । हशमीत कौर और इयमानजोत कौर पर भी अनधिकृत रूप से आग्नेयास्त्र रखने के आरोप हैं। इयमानजोत कौर और हशमीत कौर को भी आने वाले दिनों में ब्रैम्पटन में ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया जाएगा।

NEWS SOURCE : punjabkesari