February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क्या रायबरेली लोकसभा सीट पर हार की आशंका के कारण सोनिया गांधी राज्यसभा जा रहीं?

जयपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अब राज्यसभा जाएंगी। वो राजस्थान की राज्यसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए परचा भर रही हैं। उनकी जगह प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। सोनिया गांधी अब तक यूपी की रायबरेली सीट से सांसद रहीं। चर्चा इसकी है कि रायबरेली में लगातार वोट प्रतिशत कम होने और लोकसभा के चुनाव में खुद के हारने का खतरा देखते हुए सोनिया गांधी ने संसद में सुरक्षित एंट्री की खातिर राज्यसभा का रास्ता चुना है। तो आंकड़ों के लिहाज से ये देखना जरूरी है कि इन चर्चाओं में आखिर कितना दम है।

अगर रायबरेली सीट की बात करें, तो सोनिया गांधी यहां से 4 बार लोकसभा का चुनाव जीत चुकी हैं, लेकिन उनके वोट में लगातार गिरावट आती रही। साल 2004 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी को रायबरेली से 80.49 फीसदी वोट मिले थे। जो 2009 के लोकसभा चुनाव में घटकर 72.23 फीसदी हो गए। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी को रायबरेली सीट से और कम वोट हासिल हुए। इस लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी का वोट प्रतिशत गिरकर 63.80 हो गया। वहीं, 2019 में सोनिया गांधी को रायबरेली के 55 फीसदी वोटरों ने ही अपना मत दिया। रायबरेली में कांग्रेस की हालत क्या है, ये इसी से समझ आ जाता है कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ये सीट हार गई थी।

रायबरेली की सीट गांधी-नेहरू खानदान के पास रहती आई है। इस सीट पर अब तक हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 3 बार हारी है। रायबरेली लोकसभा सीट से फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी चुनाव लड़ते और जीतते रहे हैं। इसी सीट के पड़ोस में अमेठी की लोकसभा सीट है। इस सीट से राहुल गांधी लोकसभा चुनाव जीतते रहे, लेकिन 2019 में बीजेपी की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया। राहुल गांधी ने पिछली बार केरल की वायनाड सीट से भी लोकसभा का चुनाव लड़ा था। वहां से जीतने पर उनकी सांसदी बरकरार रही। ऊपर दिए आंकड़ों से न चर्चाओं में दम तो लग रहा है कि रायबरेली से खुद के अगले लोकसभा चुनाव में जीतने की राह में कांटा लगता देखकर सोनिया गांधी ने अब रायबरेली छोड़ राज्यसभा के रास्ते संसद में जाने का फैसला किया।

You may have missed