February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तीन बार तलाक के बाद टॉम क्रूज को मिली सच्ची मोहब्बत, 2 बच्चों की मां एल्सीना खैरोवा से हुआ प्यार

नई दिल्ली। कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती है और ये बात साबित कर दी है हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने। तीन बार शादी करने के बाद एक्टर की जिंदगी में चौथी बार प्यार ने दस्तक की है। एक्टर रशियन सोशलाइट एल्सीना खैरोवा को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच 25 साल का अंतर हैं और दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कपल काफी महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहा है। तो चलिए जानते हैं कि 61 साल के टॉम की गर्लफ्रेंड एल्सीना खैरोवा के बारे में। वो कौन हैं, क्या करती हैं..सब कुछ डिटेल में।

तलाकशुदा हैं एल्सीना खैरोवा

एल्सीना खैरोवाएक पूर्व मॉडल हैं और 36 साल की हैं। एल्सीना खैरोवा का जन्म रूस में हुआ, जिसके बाद वो लंदन में शिफ्ट हो गईं। मॉडल के पिता रूसी सैन्य पुलिस मेंबर हैं।एल्सीना खैरोवा  तलाकशुदा है।

उनकी पहली शादी रूस के ही दिमित्री त्सेत्कोव से हुई थी लेकिन साल 2022 में दोनों का तलाक हो गया था। दिमित्री त्सेत्कोव से तलाक के बाद एल्सीना खैरोवा को बतौर एलिमिनी 150 मिलियन देने पड़े थे। इस शादी से मॉडल के 2 बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की।एल्सीना खैरोवा एक वेल रिच महिला हैं और टॉम को उनको डेट करने के लिए काफी जेब ढीली करनी पड़ेगी।

रेस्त्रां में क्वाविटी टाइम बिता रहा कपल

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो क्रूज़ और खैरोवा को लंदन के अलग-अलग रेस्तरां में डिनर करते हुए स्पॉट किया जा रहा है। दोनों हाइड पार्क में भी क्वालिटी टाइम बिताने के लिए गए थे।

कहा ये भी जा रहा है कि टॉम खैरोवा के लंदन वाले अपार्टमेंट भी साथ समय बिताते हैं। दोनों का रिश्ता काफी करीब आ गया है। बता दें कि टॉम भी तीन बार शादी कर चुके हैं और उनके बच्चे भी हैं। हालांकि उनकी तीनों शादियां की चल नहीं पाई है और उन्हें चौथा प्यार एल्सीना खैरोवा में मिला है।

You may have missed