‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में आने के बाद ट्रोल हो रही प्रियंका हलदर, गंदी बात सीरीज समेत, जानिए कहां कर चुकी हैं काम..
नई दिल्ली। यूट्यूब का मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो में जज की कुर्सी पर कभी पूनम पांडे, कभी अविका गौर तो कभी भारती सिंह जैसी चर्चित हस्तियां बैठती हैं। डबल मीनिंग जोक्स और बोल्ड कंटेंट के कारण यह शो युवा दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया है। हाल ही में एक एपिसोड में एक्ट्रेस प्रियंका हलदर का एक ऐसा बोल्ड एक्ट देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। प्रियंका ने शो के मंच पर अपनी ड्रेस कटवाने का स्टंट किया, जिसे लेकर वह अब जमकर ट्रोल हो रही हैं।
शो में स्टेज पर दोस्त से कटवाई ड्रेस
इस एपिसोड में प्रियंका हलदर लाल रंग की ड्रेस में नजर आईं। अपने दोस्त के साथ मिलकर उन्होंने एक परफॉर्मेंस दी, जिसमें उनके दोस्त ने स्टेज पर उनकी ड्रेस को काटकर फैशन डिजाइनिंग का हुनर दिखाया। इस दौरान जज और दर्शक हैरान रह गए। परफॉर्मेंस के बाद प्रियंका ने खुलासा किया कि यह लड़का उनका बॉयफ्रेंड नहीं, बल्कि सिर्फ एक अच्छा दोस्त है।
शादीशुदा और 15 साल के बच्चे की मां हैं प्रियंका हलदर
प्रियंका हलदर ने स्टेज पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि वह बंगाल से हैं और उनकी शादी कम उम्र में ही कर दी गई थी। प्रियंका का एक 15 साल का बेटा भी है। वह मुंबई में रहकर अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं, जबकि उनके पति फिलहाल नागपुर में रहते हैं।
पति को नहीं थी परफॉर्मेंस की खबर
शो पर दिए गए एक्ट के बारे में प्रियंका के पति को कोई जानकारी नहीं थी। जब यह बात सोशल मीडिया पर फैली, तो यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोग उन पर पति को धोखा देने के आरोप लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग
प्रियंका हलदर के इस परफॉर्मेंस के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। लोग उनके खिलाफ मीम्स बना रहे हैं और उनके बोल्ड एक्ट को ‘पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ’ बता रहे हैं।
