June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

1001 गाड़ियों के काफिले के साथ निकले बिग बॉस OTT विनर ‘राव साहब’ अक्का एल्विश यादव, हर कोई देखता रह गया

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर यूट्यूबर एल्विस यादव के स्वागत के लिए उनके दोस्त और फैंस 1001 गाड़ियों का काफिला लेकर जब स्वागत के लिए फिल्म सिटी मुंबई पहुंचे तो हर कोई देखता रह गया। किसी भी यूट्यूबर का ऐसा स्वागत ना तो किसी ने देखा होगा और ना शायद कोई कभी देखेगा। एल्विस यादव आज किसी स्टार से कम नहीं है। बिग बॉस ओट सीजन 2 जीतने के बाद एल्विस यादव को 25 लाख की पुरुस्कार राशि और बिग बॉस की ट्रॉफी तो मिला ही लेकिन दुनिया भर के फैंस का दिल खोलकर उनको प्यार भी मिला।

आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस OTT सीजन 2 में यूटूबर्स का जलवा रहा जिसमें मनीषा रानी, पुनीत सुपरस्टार, अभिषेक मल्हान जिन्हें फुकरा इंसान के नाम से जाना जाता है। यह सभी लाइम लाइट में रहे। और बिग बॉस OTT का ये सबसे सफल सीजन भी बताया जा रहा है। लेकिन इसके बाद शो में वाइल्ड कार्ड के रूप में एल्विस यादव की एंट्री हुई जिन्होंने देखते ही देखते शो को अपने नाम कर लिया। जितने बिग बॉस के घर के अंदर एल्विस यादव के चर्चे थे उससे कहीं ज्यादा बिग बॉस के घर के बाहर यानी एल्विस यादव के चाहने वालों के बीच उनके चर्चे रहे।

एल्विस यादव को बाहर से कई सारे बड़े यूट्यूबर्स ने सपोर्ट दिया और एक बड़ा फैन मीटअप कराया जिसमें लाखों की संख्या में बताया जाता है कि लोग पहुंचे थे। लेकिन बिग बॉस जीतने के बाद जैसे ही 1001 गाड़ियों के काफिले के साथ एल्विस यादव सेट से बाहर निकले तो उनको देखने के लिए सड़कों पर हजारों की संख्या में लोगों का हजूम उमड़ पड़ा। हर कोई देख कर हैरान था कि कौन इतना बड़ा स्टार जा रहा है जिसके पीछे गाड़ियों का इतना लंबा काफिला चल रहा है। एल्विस यादव की स्टारडम देखते ही देखते आसमान छूने लगी है अब देखना होगा कि आगे किस तरीके से उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *