पाकिस्तानियों की अल्टीमेट फजीहत, बुर्ज खलीफा पर देखना थे अपने मुल्क का झंडा, लेकिन..
नई दिल्ली। आज ही के दिन 14 अगस्त को हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। आज के दिन पाकिस्तान आजाद हुआ है। वहीं दुबई में भी पाकिस्तानी अपनी आजादी के रंग में डूबा दिखा। लेकिन इस दौरान वहां कि आवाम के साथ बड़ी फजीहत हो गई है। दरअसल पाकिस्तानी लोगों को उम्मीद थी कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में उनका झंडा फहराया जाएगा। लेकिन उनके साथ दुनिया का सबसे बड़ा मजाक हो गया।
बुर्ज खालिफा में पाकिस्तानी झंडा नहीं फहराया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर कर रहे है। कुछ लोग इस वीडियो क्लिप को देखकर जमकर मजे रहे है। वहीं कई लोग पाकिस्तान के इंडिपेंडेंस डे पर उन्हें बधाई भी दे रहे है।
38 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुर्ज खलीफा के आस-पास भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रखी है। आधी रात को लोगों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। पाकिस्तानी आवाम की उम्मीद थी बुर्ज खलीफा में उनका झंडा फहराया जाएगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद वो मौजूद पाकिस्तानी हंगामा मचाना शुरू कर देते है। इसके बाद लोग नारेबाजी करना शुरू कर देते है।
वीडियो में महिला की आवाज को सुना जा सकता है जो कह रही है कि 12 बजकर एक मिनट हो गया है मगर दुबई वालों ने कहा कि बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं फहराया जाएगा। हमारी ये औकत रह गई है। महिला कहती है कि पाकिस्तानी आवाम नारेबाजी कर रही है। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे है, साथ ही यूजर्स पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ा रहे है। हर कोई इस वीडियो को देखकर हंसकर लोटपोट हो गया है।
