कहा- नाम बताओ… आपके मालिक कौन हैं… देखिए Video, पत्रकार पर भड़क गए राहुल गांधी
Bharat Jodo Nyay Yatra. इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत उत्तर प्रदेश में हैं. रायबरेली में उन्होंने जनसमूह को संबोधित किया. इस दौरान किसी पत्रकार ने सवाल पूछ दिया. इसको लेकर राहुल गांधी भड़ककर कहने लगे, नाम बताओं… आपके मालिक कौन हैं… इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि पत्रकार ने ने राहुल गांधी से एक सवाल पूछा था. कहा जा रहा है कि सवाल सुनने के बाद राहुल गांधी झल्ला गए. बताया जा रहा है कि पत्रकार ने अखिलेश यादव की पार्टी सपा के साथ गंठबंधन को लेकर सवाल किया तो राहलु गांधी चिल्लाने लगे. वायरल वीडियो में राहुल गांधी तेज आवाज में पूछते हैं नाम क्या है, नाम बताओ, नाम बताओं… आपके मालिक का नाम क्या है. आपके मालिक कौन हैं.
कहा जा रहा है कि राहुल गांधी को गुस्से में देखते के बाद वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ता उस शख्स को पीटना शुरू कर देते हैं. इसके बाद राहुल गांधी कहते हैं कि उसे मारो मत. मारो मत उसे यार. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
NEWS SOURCE : lalluram
