May 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया हीटवेव अलर्ट, देश के राज्यों में हीटवेव का असर, मार्च में ही 40 के पार पहुंचा तापमान

देशभर में गर्मी का सितम जारी है। मार्च का महीना खत्म होते ही देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी ने अभी से रिकाॅर्ड तोड़ दिए है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी देश के कुछ राज्यों में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। बता दें कि  कर्नाटक, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है।

वहीं, अगर देश की राजधानी नई दिल्ली की बात करें तो बुधवार को इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है।  मौसम विभाग ने उन शहरों की लिस्ट जारी की है जहां 27 मार्च, 2024 को तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा गया था।

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बुधवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद, तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।  मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में आज और कल यानी 29 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव का असर देखने को मिलेगा।

NEWS SOURCE : punjabkesari