पार्टी बोली- यहां राष्ट्रवादी होना कठिन, Rahul Gandhi के खिलाफ वायनाड से BJP उम्मीदवार पर 242 केस दर्ज
Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ केरल की वायनाड सीट से इस बार भाजपा के राज्य प्रमुख के सुरेंद्रन चुनाव लड़ेंगे। वायनाड लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बने सुरेंद्रन पर 242 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुरेंद्रन ने हाल ही में खुद इस बात की जानकारी दी।
एर्नाकुलम उम्मीदवार पर भी कई केस दर्ज
इसी तरह, भाजपा के एर्नाकुलम निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के एस राधाकृष्णन के खिलाफ लगभग 211 मामले दर्ज हैं। भाजपा के राज्य महासचिव जॉर्ज कुरियन ने कहा कि ज्यादातर मामले 2018 में हुए सबरीमाला विरोध प्रदर्शन से संबंधित हैं। ज्यादातर मामले अदालत में हैं। जब पार्टी के नेता हड़ताल या विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तो पुलिस ने उस संबंध में कई मामले दर्ज किए।
राष्ट्रवादी होना कठिन हैः बीएल संतोष
जॉर्ज कुरियन ने कहा कि उम्मीदवारों के खिलाफ मामलों का विवरण प्रकाशित करना अनिवार्य है। इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने शुक्रवार को ट्वीट कर सुरेंद्रन, राधाकृष्णन, पार्टी की अलाप्पुझा उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन और वटकारा उम्मीदवार प्रफुल्ल कृष्ण के खिलाफ मामलों का विवरण दिया और कहा कि “भारत के कुछ हिस्सों में राष्ट्रवादी होना कठिन है।”
NEWS SOURCE : jagran
