June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने ‘AAP’ से पूछा, क्या सुनीता केजरीवाल अब दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता बांसुरी स्वराज ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा और उससे सवाल किया कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल अब ‘आधिकारिक तौर पर’ उनका पद संभाल रही हैं।प्रदेश भाजपा सचिव और नयी दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार स्वराज ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित गठबंधन की रैली भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लोगों को ‘गुमराह’ करने का ‘फ्लॉप शो’ रहा।

आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने स्वराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल को रैली में मिले ‘भारी जनसमर्थन’ से भाजपा पूरी तरह से हिल गई है। यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वराज ने आप से यह स्पष्ट करने को कहा कि ‘‘क्या सुनीता केजरीवाल अब आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री हैं क्योंकि वह मीडिया संदेश देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी का उपयोग कर रही हैं।’’

NEWS SOURCE : punjabkesari