कुत्तों व बंदरों से परेशान सोसाइटी में रहने वाले लोग
हिंद फॉक्स न्यूज /गौतम बुध नगर :- जेवर एयरपोर्ट के समीप गौर यमुना सिटी हाई राइज बिल्डिंग में आए दिन कुत्ते और बंदर द्वारा बच्चों को या बुजुर्गों को काटे जाने की घटनाएं होती रहती हैं हाल ही में आई खबर के अनुसार यह घटनाएं इतनी आम हो चुकी हैं कि पिछले 1 साल में लगभग 30 से 35 लोगों को कुत्ते या बंदर द्वारा काटा गया जहां शासन प्रशासन आंख मूंदे बैठा हुआ है तो वहीं गौर बिल्डर भी इसे अपना पल्ला झाड़ लेता है।
आज परेशान रेजिडेंस ने इकट्ठे होकर 16th पार्क व्यू के दोनों गेट बंद कर दिए और गौर के सभी पदाधिकारी को यह मैसेज भी दिया कि जल्द से जल्द सोसाइटी से कुत्ते और बंदरों को भगाया जाए अन्यथा सभी मिलकर मेंटेनेंस का बहिष्कार करेंगे, मेंटेनेंस के नाम पर लगभग ₹3000 से ₹4000 हर महीने गौर बिल्डर लेता है।
जब हमारे संवाददाता ने वहां जाकर लोगों से जानने की कोशिश की तो पता चला कि कुछ कथा कथित एनिमल लवर्स अपने आप को पशु प्रेमी और जानवरों का रखवाला दिखाने के लिए सोसाइटी में ही घूम रहे कुत्तों को खाना डाल देते हैं बंदरों को खाना डाल देते हैं जिसे खाने के लिए वह आपस में लड़ते हैं और अगर उसे समय कोई बच्चा या बुजुर्ग उनके आसपास से गुजर जाए या चला जाए तो वह उसे पर अटैक कर देते हैं।
रेजिडेंस की माने तो यहां बच्चों के लिए पार्क में जाना खतरे से बिल्कुल खाली नहीं है क्योंकि आए दिन इस तरीके की घटनाएं होती हैं पैरंट्स ने अपने बच्चों का पार्क में जाना बंद कर दिया है और अब उन्हें बंदरों और कुत्तों के कारण मानसिक परेशानियां भी होने लगी हैं क्योंकि सभी जानते हैं की बच्चों की उम्र में खेलना कूदना अलग-अलग एक्टिविटीज करना अपने शरीर की फिजिकल हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए और बॉडी ग्रोथ के लिए आउटडोर गेम्स का बहुत बड़ा हाथ होता है और यह बच्चे के मानसिक विकास में भी कार्य करता है।
