April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

AAP के आरोप पर एलजी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट, जेल में CM केजरीवाल को नहीं दिया जा रहा इंसुलिन

दिल्ली शराब घोटाले (Delhi Liquor Scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले (money laundering) में तिहार जले में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) के खाने को लेकर ED और AAP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पहले ED ने कोर्ट को मेडिकल बेल के लिए सीएम केजरीवाल पर जेल में रोज आलू-पूड़ी, मिठाई और आम खाने का आरोप लगाया। इसके बाद आप ने CM केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। अब दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना (LG Vinay Kumar Saxena) ने सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में इंसुलिन नहीं दिए जाने के आरोपों पर डीजी जेल से 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राज निवास के मुताबिक, एलजी ने आप नेताओं की तरफ से लगाए गए उन आरोपों पर गंभीर चिंता जताई है।

दरअसल आम आदमी पार्टी (AAP) की लीडर आतिशी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि तिहाड़ जेल अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दे रहा है। जेल में उनकी जान लेने की कोशिश की जा रही है। इस आरोप के बाद दिल्ली के एलजी ने इस प्रकरण पर एक्शन लेते हुए डीजी जेल से 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने इन बयानों पर आधारित रिपोर्टों पर गंभीर चिंता जताई थी।

दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में इंसुलिन नहीं दिए जाने के आरोपों पर डीजी जेल से 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राज निवास के मुताबिक, एलजी ने आप नेताओं की तरफ से लगाए गए उन आरोपों पर गंभीर चिंता जताई जिसमें कहा गया है कि जेल में बंद सीएम केजरीवाल को इन्सुलिन नहीं लेने दिया जा रहा है। हालांकि जेल का विषय पूरी तरह से आम आदमी पार्टी की सरकार के अंतर्गत आता है, एलजी ने आश्वासन दिया है कि सीएम के स्वास्थ्य के संबंध में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ED ने कोर्ट में क्या कहा? 
बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले (Delhi Liquor Scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले (money laundering) में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहार जेल में बंद हैं। इस बीच दिल्ली की कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हो रही है। इस दौरान ईडी ने दावा किया है कि वह मेडिकल आधार पर जमानत लेने के लिए जानबूझकर मीठा खा रहे हैं, जिससे उनका शुगर लेवल बढ़े और उन्हें जमानत मिल जाए।

NEWS SOURCE : lalluram