April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इस गांव में लगभग हर घर में दमे के मरीज प्रदूषण के कारण, अधिकारियों की मिली भगत से हो रहा कार्य।

हिंद फॉक्स न्यूज/ग्रेटर नोएडा:- चीन के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है, जहां दूषित हवा बड़ी संख्या में लोगों की जिंदगी लील रही है। भारत में पीएम 2.5 हर साल दो लाख से ज्यादा अजन्मे बच्चों की जान ले रहा है।

कुछ वर्ष पहले तक महानगरों की समस्या समझा जाने वाला वायु प्रदूषण अब गांवों-कस्बों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया है। यातायात के बढ़ते साधनों और अधिक जनसंख्या घनत्व के कारण धूल और धुएं का प्रकोप दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंच जाना वाकई चिंताजनक है।

हाल ही में ‘सेंटर फार रिसर्च आन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ संस्था ने खुलासा किया कि देश के सर्वाधिक पचास प्रदूषित शहरों में राजधानी दिल्ली और आसपास का क्षेत्र एनसीआर पहले नंबर पर हैं।

ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के समीप गांव का बुरा हाल है हमारे संवाददाता ने जब वहां जाकर देखा तो सरकारी टेंडर के नाम पर रोड बनाने के लिए जो मिक्सर प्लांट गांव नवादा में लगा हुआ है वहां के लोग इतने परेशान हैं कि वहां से आना जाना दुश्वार हो गया है सुबह बच्चे स्कूल के लिए धूल मिट्टी के बीच से ही जाते है, सिंगल रोड पर बड़े-बड़े ट्रैकों की कतार से दुर्घटना का खतरा हमेशा मंडराता रहता है, हमारे संवाददाता को गांव वालों ने बताया पिछले दो महीने में दो हद से इसी रोड पर हो चुके हैं।

शासन और प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है ग्रेटर नोएडा के सभी गांव को अथॉरिटी के अंडर करके शहर घोषित कर दिया गया है कोई भी अधिकारी इस तरीके की चीजों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ठेकेदारों की मनमानी के चलते ना तो ट्रकों के ऊपर ग्रीन कपड़ा लगाया जाता है ताकि पॉल्यूशन रुके और ना ही कोई चिमनी से निकल रहे प्रदूषण की कोई जांच होती है

गांव वालों के अनुसार यह रोड करीब ढाई महीने पहले बनाया गया था, जिसकी हालत इस समय जर्जर हो चुकी है क्योंकि बड़े-बड़े वाहन हाईवा, ट्रक मिट्टी से भरे हुए इसी रोड से गुजरते हैं और काफी मिट्टी रोड पर ही गिर जाती है जिसकी वजह से रोड भी टूट रहे हैं और लोग बाग परेशान हैं शासन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है सभी प्रतिनिधि वोट मांगने तो आते हैं लेकिन सुविधाओं के नाम पर जनता के साथ ठगी हो रही है गांव वालों के अनुसार यह सारा खेल शासन प्रशासन और अधिकारियों की मिली भगत से ही हो रहा है।