देश

Breaking News: भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन मुरादाबाद से

शेयर करें:

मुरादाबादः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। सर्वेश सिंह नामांकन के बाद से ही बीमार चल रहे थे जिनका आज निधन हो गया। शुक्रवार को ही पहले चरण का मतदान हुआ था। खास बात ये कि वह वोट डालने भी पहुंचे थे। अचानक आई इस खबर से न केवल पार्टी बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति ने उन्हें मुरादाबाद से प्रत्यशी घोषित किया था जिसके बाद से ही खुशी में उनके समर्थकों ने शहर में रैली निकाली थी। आज अचानक आई मौत की खबर ने उनके प्रसंशकों और कार्यकर्ताओं को झकझोर कर रख दिया है।

UP BJP List: BJP fields Sarvesh Singh from Moradabad, workers welcomed

भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से वर्ष 1991, 1993, 1996, 2002 औप 2012 में (पांच बार) विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। वह वर्ष 2014 में सांसद रह चुके हैं। 2019 में उन्हें सपा के एसटी हसन ने हरा दिया था। उनका बेटा शुशांत सिंह बिजनौर जिले की बड़ापुर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। ज्ञात हो कि कुंवर सर्वेश कुमार सिंह की गिनती बाहुबली नेताओं में की जाती है।

NEWS SOURCE :punjabkesari

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI