देश

3.99 करोड़ रुपये है कीमत, भारत में लॉन्च हुई 2025 Aston Martin Vantage

शेयर करें:

2025 Aston Martin Vantage भारत में लॉन्च कर दी गई है। इस गाड़ी की कीमत 3.99 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम है। यह गाड़ी फरवरी में ग्लोबली पेश की गई थी। इसमें बिल्कुल नया इंटीरियर दिया गया है और इंजन की पावर में वृद्धि की गई है। Aston Martin Vantage का मुकाबला पोर्श 911 टर्बो S और मर्सिडीज-AMG GT 63 से होगा। पावरट्रेन

इस गाड़ी में 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है, जो 665bhp की पावर और 800Nm टॉर्क पैदा करता है। इसे 8-स्पीड ZF ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह सेटअप इसे 3.4 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने और 325 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देता है।

सुविधाएं

2025 Aston Martin Vantage में मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स, चौड़ा रियर बंपर और बड़े टेलपाइप दिए हैं। इसमें मिशेलिन पायलट स्पोर्ट 5 S टायर, कास्ट-आयरन ब्रेक डिस्क और एक एडवांस व्हीकल डायनामिक्स कंट्राेल सिस्टम के साथ 21-इंच के फोर्ज्ड व्हीकल मिलते हैं। इसके अलावा इस कार में नया 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, फिजिकल बटन और स्विच के साथ एक ओवरहॉल्ड डैशबोर्ड, 11-स्पीकर और 390-वाट ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

Ad Zone: in_content

NEWS SOURCE : punjabkesari

आगे क्या पढ़ें AI