देश

Lok Sabha Elections 2024: जनता ने फूल बरसाकर किया स्वागत….देखिए तस्वीरें, PM नरेन्द्र मोदी ने बरेली में किया रोडशो

शेयर करें:

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार शाम बरेली में एक किलोमीटर लंबा रोडशो किया और रास्ते में खड़ी उत्साही भीड़ ने हाथ हिला कर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भव्य रोड शो में काफी भीड़ जुटी। इससे पहले, गुरुवार को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बरेली के आंवला में जनसभा को संबोधित किया था। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ बरेली शहर में रोड शो करने उतरे। लगभग 1.2 किलोमीटर के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों किनारे भारी भीड़ थी।

PunjabKesari

रोड शो के रूट और उसके आस-पास की सड़कों पर कियए गए थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बरेली से लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार को वोट देने की अपील करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का यह रोड शो राजेन्द्र नगर स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल से शुरू होकर शहीद चौक पर समाप्त हुआ। रोड शो के रूट और उसके आस-पास की सड़कों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। फूलों से सजे रथ की तरह बने भगवा रंग के वाहन पर खड़े मोदी ने भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल थाम रखा था, और सड़क किनारे खड़ी भीड़ ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भीड़ में खड़े लोगों के हाथों में पोस्टर थे, जिनपर “अबकी बार 400 पार” लिखा था।

PunjabKesari

रोड शो के दौरान 43 मिनट में लगभग 1.2 किलोमीटर की दूरी की गई तय
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बरेली से लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार मौजूद रहे। पश्चिमी उप्र के रुहेलखंड क्षेत्र के मध्य में स्थित बरेली को भाजपा का गढ़ माना जाता है। पार्टी ने इस बार छत्रपाल गंगवार को टिकट दिया है। स्थानीय पार्टी नेताओं के अनुसार रोड शो के दौरान 43 मिनट में लगभग 1.2 किलोमीटर की दूरी तय की गई। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के दौरान 7 मई को बरेली में मतदान होगा।

Ad Zone: in_content

NEWS SOURCE :punjabkesari

आगे क्या पढ़ें AI