June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अर्पिता खान भी आईं नजर, घर पर गोलियां चलने के बाद सलमान खान से मिलने पहुंचे भाई अरबाज और सोहेल

सलमान खान को लेकर रविवार को परेशान करने वाली खबर आई। एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर खुलेआम फायरिंग की गई। जबकि सलमान खान का घर बांद्रा जैसे भीड़ और पॉश इलाके में स्थित है। एक्टर के लेकर जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर फैली भाईजान के परिवार वाले और फैंस परेशान हो गए। फायरिंग की घटना के बाद सलमान खान से मिलने उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान उनके घर पहुंचे। थोड़ी देर में बहन अर्पिता खान भी पति आयुष शर्मा के साथ गैलेक्सी के बाहर स्पॉट हुई।

पेरेंट्स के साथ रहते हैं सलमान खान

सलमान खान पिता सलीम खान और मां सलमा खान के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। वहीं, उनके दोनों भाई अलग रहते हैं। ऐसे में घर पर गोली चलने की खबर सुन सभी परेशान हो गए, क्योंकि बात सलमान खान के साथ सलीम खान और सलमान खान की सिक्योरिटी पर भी आ गई है।

सलमान से मिलने पहुंचे अरबाज-सोहेल

सलमान खान के घर उनके परिवार के साथ- साथ उनके फैंस भी सपोर्ट करने पहुंच गए। सोशल मीडिया पर एक्टर के घर के बाग वीडियो सामने आए है। एक वीडियो में अरबाज खान पत्नी शूरा खान के साथ कार में बैठे सलमान खान के घर की तरफ जाते हुए नजर आए।

अर्पिता खान भी हुईं परेशान

बहन अर्पिता खान भी पति आयुष शर्मा के साथ कार में सलमान खान के घर के बाहर स्पॉट हुईं। वहीं, सोहेल खान घर के अंदर जाते हुए नजर आए।

फायरिंग से हैरान हुईं पूजा भट्ट

सलमान खान के घर पर गोली चलने की घटना के बाद उनकी दोस्त और अभिनेत्री पूजा भट्ट ने रिएक्ट किया। घटना की निंदा करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “भयानक और निंदनीय। अगर खान के घर के बाहर सुरक्षा के लिए खड़ी पुलिस वैन के साथ ऐसा हो सकता है तो ये कहना सही होगा कि सुरक्षा बस एक भ्रम है। निश्चित तौर पर बांद्रा में और कड़ी निगरानी की जरूरत है। कुछ समय पहले डकैती हुई थी और अब गोलीबारी? डरावना।”

NEWS SOURCE : jagran