”बेडरूम में राजा” लेकर आ रहे हैं पवन सिंह, इस दिन रिलीज होगा पावर स्टार का नया म्यूजिक वीडियो
नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी जगत का पावर स्टार कहा जाता है। पवन सिंह की सिर्फ यूपी बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में धाकड़ लोकप्रियता देखने को मिलती है। पवन सिंह ने अभी हाल ही में बिग बॉस सीजन 19 के ग्रैंड फिनाले में भोजपुरिया रंग जमाया था। पवन सिंह के अभी बैक टू बैक कई गाने भी रिलीज कर दिए गए है। पवन सिंह ने अब फैंस को एक और नया तोहफा दिया है, चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना जल्द ही आ रहा है। पवन सिंह के इस गाने का नाम ”बेडरूम में राजा” है। गाने की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन पवन सिंह ने गाने का पोस्टर रिलीज कर दिया है। गाने को पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने के लिरिक्स रौशन सिंह ने लिखे हैं। पवन सिंह के इस गाने को VGM म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जाएगा।
पवन सिंह ने गाने का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ” रहल बा बहुत जल्द @vgmmusic के यूट्यूब चैनल पर POWER STAR,TRP KING,TREND SETTER @singhpawan999 जी के आवाज़ में Get Ready for the Big Blast!” गाने के पोस्टर में पवन अपने रंगीले अंदाज में नजर आ रहे हैं। पवन सिंह के फैंस उनके इस नए म्यूजिक वीडियो को लेकर खासे एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में पावर स्टार पवन सिंह को सलमान खान के साथ बिग बॉस का मंच साझा करना महंगा पड़ गया। पवन सिंह को अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। ये धमकी व्हाट्सप्प के जरिये दी गई है जिसके स्क्रीनशॉट्स भी अब सामने आ गए हैं। सामने आये स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि पवन सिंह को बबलू नाम के व्यक्ति ने ये धमकी दी है।
