कौन है आम्रपाली दुबे का वैलेंटाइन? भोजपुरी क़्वीन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपने ”प्यार” की फोटो
नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है। आम्रपाली आज भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं। इंस्टाग्राम पर भी एक्ट्रेस को 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां रेगुलर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अजा वैलेंटाइन डे के मौके पर आम्रपाली दुबे ने बताया है कि आखिर कौन है उनका वैलेंटाइन?
कौन है आम्रपाली का वैलेंटाइन?
आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। इस दिन को प्यार के दिन के रूप में जाना जाता है। जब प्यार करने वाले प्रेमी एक-दूसरे से अपने प्रेम का इजहार करते हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने भी आज अपने फैंस को बताया है कि आखिर कौन है उनका फॉरएवर वैलेंटाइन? दरअसल, एक्ट्रेस का ये वैलेंटाइन कोई और नहीं बल्कि खुद भगवान कृष्ण हैं।
जी हां, आम्रपाली दुबे ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भगवान कृष्ण की तस्वीर शेयर की है जिसपर लिखा है- ‘He is my forever valentine” बता दें कि आम्रपाली काफी स्पिरिचुअल हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज भी पहुंची थी। यहां से एक्ट्रेस ने अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की थी।
बता दें कि भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे जल्द ही अपनी नई भोजपुरी फ़िल्म “मां की लाडली” में नज़र आएंगी। एक्ट्रेस ने फ़िल्म में महूरत से तस्वीरें शेयर की हैं। इस फ़िल्म के निर्माता रवि सिंह हैं जबकि फ़िल्म को सतेंद्र यादव ने प्रोड्यूस किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मां की लाडली के अलावा आम्रपाली जल्द ही सीआईडी बहू, साइकिल वाली दीदी और रोज़ा जैसी भोजपुरी फ़िल्मों में नज़र आएंगी। फ़िलहाल एक्ट्रेस साइकिल वाली दीदी की शूटिंग में व्यस्त हैं।
