June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अभीरा-अरमान की लव स्टोरी का The End! मां नहीं बन पाने से टूटा रिश्ता

नई दिल्ली। सीरियल ”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में फ़िलहाल अभी घरवाले अभीरा और अरमान का संगीत एन्जॉय कर रहे हैं। जहां सभी एक से बढ़ कर एक डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं जबकि रूही अभी भी कुर-कुर कर रही है क्योंकि उससे अभीरा की ये ख़ुशी बर्दाश्त नहीं हो रही ह। लेकिन आज के एपिसोड में आप देखेंगे अभीरा की ख़ुशी को लगने वाली है नजर और वो हो जाएगी बेहोश। तो चलिए बताते हैं सीरियल ”ये रिश्ता क्या कहलाता है” के आज के एपिसोड का पूरा हाल…

दादीसा ने किया डांस:

”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में आज आप देखेंगे कि जहां सभी अरमान और अभीरा की संगीत में जमकर डांस कर रहे हैं। जबकि अभीरा इस कोशिश में लगी है कि किसी भी तरह आज फंक्शन में दादीसा डांस करे। दादीसा का डांस अभीरा की तरफ से अरमान के लिए गिफ्ट है लेकिन दादीसा भी अड़ी है कि वो अभीरा की संगीत में डांस नहीं करेगी। दादीसा डांस मिशन के लिए अभीरा पहले रोहित को काम पर लगाती है लेकिन इससे बात नहीं बनती। इसके बाद अभीरा मनीष से हेल्प लेती है लेकिन मनीष भी दादीसा को डांस नहीं करवा पाते हैं।

इसके बाद अभीरा अपना तुरुप का इक्का फेंकती है और फंक्शन के चीफ गेस्ट यानी दादासा की तस्वीर लेकर आती है जिसे देखकर दादीसा समेत पूरे घरवाले भावुक हो जाते हैं। इसके बाद फाइनली दादीसा भी डांस करती हैं और इसे देखकर अभीरा और अरमान बेहद खुश हो जाते हैं लेकिन इस ख़ुशी के बीच अभीरा अचानक बेहोश हो जाती है।

अभीरा को सभी घर लेकर आते हैं जहां डॉक्टर उसका चेकअप कर रही हैं। इतने में दादीसा अरमान से पूछती हैं कि कहीं अभीरा मां तो नहीं बनने वाली है, कहीं तुमलोगों के बीच कुछ हुआ तो नहीं है… जिसपर अरमान कहता है कि अभी उनदोनो के बीच ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। इतने में डॉक्टर बाहर आकर बताती है कि अभीरा ने कुछ खाया नहीं था जिस कारण उसे चक्कर आया है। उसका ब्लड सैंपल टेस्ट के लिए भेजा है, कल रिपोर्ट आएगी।

अब सीरियल के अपकमिंग ट्रैक में आप देखेंगे कि अभीरा की रिपोर्ट के मुताबिक वो कभी मां नहीं बन सकती। जिसके बाद दादीसा और विद्या दोनों ही अरमान को अभीरा से शादी न करने के लिए कहती हैं। सीरियल के नए प्रोमो के मुताबिक दादीसा और घरवाले एक तरफ खड़े हैं और अरमान को कह रहे हैं कि अभीरा से शादी न करें और अभीरा दूसरी तरफ अकेली खड़ी रो रही है कि तभी मनीष आते हैं और अभीरा को वहां से लेकर चले जाते हैं। अब आगे क्या होगा ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा।