March 11, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की कमाई पर कंगना ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पर तहर-तरह की विवाद चल रहे थे। अब ऐसे में एक बार फिर से आलिया का ये फिल्म की चर्चा का विषय बना हुआ हैं। बता दें कि कंगना रनौत ने बीते दिनों आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई रिलीज होने पर खुशी जताई थी कि थिएटर्स में रौनक आ गई। अब उन्होंने एक बार फिर से निशाना साधा है। कंगना ने फिल्म की कामयाबी पर लिखे गए एक ब्लाइंड आर्टिकल को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें लिखा है कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को डबल दिखाया जा रहा है। कंगना ने भी तंज कसा है कि क्या मजबूरियां रही होंगी बेचारों की। बता दें कि इससे पहले भी कंगना ‘पापा की परी’, फिल्म का माफिया कनेक्शन जैसे कमेंट कर चुकी हैं। मीडिया में कई रिपोर्ट्स हैं कि गंगूबाई काठियावाड़ी का कलेक्शन 100 करोड़ पार करने के आस-पास है।

कंगना के निशाने पर है फिल्म

एर बार फिर से रंगना रनौत ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पर जमकर निशाना साधा है। इस फिल्म के बारे में उनको लगता है कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर इसके कलेक्शन गलत बताए जा रहे हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, अच्छा दूध में पानी तो सुना था लेकिन पानी में दूध… हम्म… क्या मजबूरियां रही होंगी। इस ब्लाइंड आर्टिकल और कंगना के कमेंट में कहीं गंगूबाई फिल्म का नाम कही भी नहीं है। हालांकि उनक इशारा साफ-साफ समझ आ रहा है।

रिपोर्ट में किया गया ये दावा

एक मैग्जीन के इस आर्टिकल में लिखा है, इस फिल्म को सुपर डुपर हिट माना जा रहा था लेकिन एक ट्रेड इनसाइडर का कुछ और ही कहना है। एक ट्रेड सोर्स ने PU को बताया कि फिल्म की शुरुआत अच्छी हुई थी लेकिन वीकेंड तक PVR कलेक्शन 5 करोड़, INOX 3.45 करोड़ और Cinepolis का 3 करोड़ था। हमें पता है कि 40 परसेंट इसमें से मल्टीप्लेक्स बिजनस को जाता है। फिर फिल्ममेकर कैसे दावा कर सकते हैं कि पहले हफ्ते में फिल्म ने तगड़ी कमाई की है।

पहले भी कंगना ने किया था यह पोस्ट

कंगना रनोत ने फिल्म के रिलीज होने के पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि 200 करोड़ रुपये पानी में डुबने वाला हैं। हालांकि अब फिल्म के रिलीज होने के बाद उन्होंने लिखा था कि साउथ फिल्म से थिएटर्स रिवाइव होने की खुशी है, वहीं सुना है कि हिंदी बेल्ट से भी अच्छी शुरुआत है। कंगना ने फीमेल सेंट्रिक फिल्म के बारे में लिखा था कि भले ही शुरुआत छोटी हो लेकिन वो भी साधारण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *