May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Hira Ba Passed Away: पंचतत्व में विलीन हुईं पीएम मोदी की मां हीराबा, भाई के साथ मिलकर दी मुखाग्नि

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का अंतिम संस्कार हो गया है। हीराबा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में हुआ। इस दुख भरे मौके पर उनके परिवार के कई लोग और करीबी भी नजर आए।पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर मां को मुखाग्नि दी। मां के चले जाने का गम साफ पीएम मोदी के चेहरे पर दिखा, वो बिल्कुल सदमे में दिखे। अपना दुख संभालते हुए पीएम मोदी ने मां को अंतिम विदाई दी। गौरतलब है कि 2 दिन पहले कफ और सांस लेने में दिक्कत के चलते हीराबा को अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जिसके बाद तड़के सुबह उनके निधन की खबर आई।

सोशल मीडिया पर दुख की लहर

मां का हाल-चाल लेने के लिए पीएम मोदी अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। डॉक्टर्स ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा था कि हीराबा की हालत स्थिर है और वो जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। निधन की खबर सामने आने के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। राजनेता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स ने हीराबा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस वक्त सोशल मीडिया पर भी दुख की लहर दौड़ रही है। सभी यूजर्स अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

दौपद्री मुर्म-प्रियंका समेत इन लोगों ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , राहुल गांधी,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की। मां के निधन के बाद पीएम मोदी आज भी रोजाना की तरह काम करेंगे। आज पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से 800 करोड़ के कई प्रोजेक्ट के लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहले उनको कोलकाता जाना था लेकिन निधन के बाद वो वर्चुअल तरीके से सारे काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed