अरविंदर सिंह लवली का अध्यक्ष पद से इस्तीफा, चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर मतभेद करने का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस्तीफा सौंपा। अरविंदर ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया।
पत्र में उन्होंने लिखा, ’31 अगस्त 2023 को मुझे दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं। मैंने पिछले 7-8 महीनों में दिल्ली में पार्टी को फिर से स्थापित करने का भरपूर प्रयास किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्टी फिर से उसी स्थिति में पहुंच जाए, जैसी कभी थी।’
NEWS SOURCE : punjabkesari
