हरियाणा

डिवाइडर से टकराई बाइक…भाई की मौत, रेवाड़ी से अपने घर जा रहे भाई-बहन के साथ हादसा

शेयर करें:

रेवाड़ी : हरियाणा के नारनौल–रेवाड़ी सड़क पर स्थित आस्था वाटर पार्क के निकट एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। वहीं मृतक की बहन की हालत गंभीर है। दोनों को पहले तो नारनौल के नागरिक अस्पताल के भर्ती कराया। बाद में बहन को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय अश्विनी निवासी जिला झुंझुनूं के गांव रायपुर अहिरान और बहन आरती के रूप में हुई है। दोनों भाई–बहन बाइक पर सवार हो रेवाड़ी से अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक जाकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसा होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में दोनो भाई बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद अश्विनी और बहन आरती को एंबुलेंस की सहायता से नारनौल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में जांच के उपरांत डॉक्टर्स ने युवक को मृत घोषित कर दिया। आरती की हालत गंभीर होने के कारण युवती को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद युवती को इलाज के लिए नारनौल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI