दुनिया

टॉयलेट से बाहर निकले शख्स ने की अभद्र हरकत… दुबई जा रही फ्लाइट में, FIR दर्ज

शेयर करें:

मंगलुरु: एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल की शिकायत के बाद दुबई और मंगलुरु के बीच उड़ान के दौरान अभद्र व्यवहार करने को लेकर एक यात्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उड़ान के सुरक्षा समन्वयक सिद्धार्थदास ने बाजपे पुलिस थाने में मोहम्मद बी सी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। उसने कहा कि घटना 9 मई की सुबह हुई और उसी दिन शाम को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार मोहम्मद ने 8 मई की रात को एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से दुबई से मंगलुरु की यात्रा की और अगले दिन सुबह 7.30 बजे मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।

विमान के दुबई के लिए उड़ान भरने के बाद मोहम्मद शौचालय गया और फिर बाहर आकर चालक दल से कृष्णा नामक व्यक्ति के बारे में पूछा। कृष्णा नाम उस उड़ान के यात्रियों की सूची में नहीं था। उसने बेकार के प्रश्न पूछकर और अनावश्यक रूप से कई बार सर्विस बटन दबाकर चालक दल को परेशान किया। इसके बाद उसने विमान में मौजूद लाइफ जैकेट उतारकर चालक दल के सदस्यों को दे दी और कहा कि वह उतरने के बाद इसका इस्तेमाल करेगा।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI