अब ट्रेन दौड़ेगी अपने नियमित समय पर, शंभू बॉर्डर से हटे किसान
शंभू बॉर्डर में डटे हुए किसानों ने आखिरकार अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया। इस प्रदर्शन के बंद होते ही अब नियमित रूप से ट्रेन चलने लगी हैं। यात्रियों को यह एक बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही रेलवे विभाग भी राहत की सांस लिया है। अब रेलवे की तरफ से रेल गाड़ियों को फिर से रेगुलर करने की घोषणा कर दी है। मंगलवार को पूर्ण रूप से रेल गाड़ियों को रेगुलर कर दिया जाएगा। इस संबंध में रेलवे की तरफ से सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है। लंबे समय बाद रेलवे का सही तरीके से परिचालन होने के कारण अब पंजाब में दौड़ने वाली ट्रेनों से यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी। शंभू बॉर्डर में किसान आंदोलन ने यात्रियों की बड़ी परेशानी बढ़ा दी थी।
