July 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नॉर्दर्न एलायंस का बड़ा दावा, पंजशीर में घुसपैठ करने आए 350 तालिबानी को किया ढेर

नई दिल्ली। एक तरफ अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान ने कब्जा कर लिया है। जिसके बाद से तालिबान दुनियाभर से कर रहा है कि वो पहले से काफी बदल गया है। वहीं दूसरी ओर लगातार तालिबान द्वारा पंजशीर इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। लेकिन इस बीच नॉर्दर्न एलायंस का बड़ा दावा किया है कि पंजशीर में घुसपैठ करने आए करीब 350 तालिबानी को ढेर कर दिया है। इसकी जानकारी नॉर्दर्न एलायंस ने ट्विटर हैंडल के जरिए दी।

नॉर्दर्न एलायंस ने ट्विटर पर लिखा कि, बीती रात खावक में हमला करने आए तालिबान के करीब 350 लड़ाकों को ढेर किया है, जबकि 40 से अधिक को कब्जे में ले लिया गया है। NRF को इस दौरान कई नए अमेरिकी वाहन, हथियार और गोला-बारूद  हाथ लगे है।

इससे पहले हाल ही में तालिबान और नॉर्दर्न एलायंस के लड़ाकों के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसमें करीब 7-8 तालिबानी के मारे जाने की खबर आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *