April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

काजल राघवानी ने किया अपने लव-लाइफ का खुलासा, इस रील वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने किसे चाहा था?

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों चाहने वाले हैं जो उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर भी काजल राघवानी को 5.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में काजल राघवानी ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस रील वीडियो में काजल बता रही हैं कि उन्होनें किसे चाहा था? तो चलिए बताते हैं इसवके बारे में पूरा विस्तार से…

काजल राघवानी का रील वीडियो:

काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कह रहीं हैं ”तुमको चाहा था”अब आप सोच रहे होंगे कि काजल ये किससे कह रही हैं!! तो बता दें कि काजल राघवानी बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर्स अलका याग्निक और कुमार शानू के 90 के दशक के मशहूर गाने ”हमको तुमसे प्यार है” पर लिपसिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस गाने के ”तुमको चाहा था” वाले मुखड़े पर लिपसिंग कर रही हैं।

काजल राघवानी का लुक:

लुक की बात करें तो काजल राघवानी की ये वीडियो उनके शूटिंग के सेट की है। जहां एक्ट्रेस डार्क ग्रीन कलर की खूबसूरत नेट की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी के बॉर्डर और पल्लू पर सफ़ेद धागे की खूबसूरत एम्ब्रॉइडरी की गई है। इसके साथ लंबे बाल, मांग में सिंदूर, आंखों पर गुलाबी आई शैडो, मशकारा और काजल, मिनिमल मेकअप, गुलाबी होंठ, गले में मंगलसूत्र, हथेलियों पर लाल आलता और हाथों में हरे रंग की भरी-भरी चूड़ियां पहने काजल राघवानी एकदम नई-नवेली दुल्हन की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। फैंस काजल के हुस्न पर कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं।