April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रेलवे ने मामले में दिया स्पष्टीकरण, दिल्ली से केरल जा रही ट्रेन में निचली सीट पर बैठे यात्री पर जा गिरी अपर बर्थ

बुधवार यानि की 26 जून को जानकारी सामने आई थी कि केरल से नई दिल्ली जा रहे एक व्यक्ति की ट्रेन यात्रा के दौरान उसके ऊपर अपर बर्थ गिरने से मौत हो गई। इस मामले में अब भारतीय रेलवे ने छपी मीडिया रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण दिया है।

PunjabKesari

मीडिया में छपी रिपोर्ट में कहा गया था कि केरल से दिल्ली जा रही एक ट्रेन में सफर के दौरान नीचे की बर्थ पर बैठे अली खान के ऊपर अपर बर्थ आ गिरी। इस पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था। रेलवे अधिकारियों के जरिए उन्हें तुरंत हैदराबाद के एक अस्पताल में लेकर जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी भी की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा, “संबंधित यात्री सीट नंबर 57 (लोअर बर्थ) एस6 कोच में सफर कर रहा था। ऊपरी बर्थ की चेन ठीक से न लगाने की वजह से ऊपरी बर्थ की सीट नीचे गिर गई। बर्थ की सीट की चेन ठीक नहीं बांधने की वजह से वह यात्री समेत नीचे बैठे शख्स पर गिर गई। रेलवे स्टाफ को रामगुंडम स्टेशन पर शाम 6.34 बजे हादसे की जानकारी मिली। स्टेशन मास्टर ने एंबुलेंस को बुलाया, जिसके बाद यात्री को एंबुलेंस के जरिए करीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

NEWS SOURCE : punjabkesari