April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सैम पित्रोदा को चुनाव के बाद फिर से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर भड़की बीजेपी

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सैम पित्रोदा को चुनाव खत्म होते ही एक बार फिर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान विरासत टैक्स और पूर्वोत्तर समेत भारत के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोगों पर नस्लीय टिप्पणी करने के बाद बढ़ते विवाद के चलते पित्रोदा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस के इस फैसले पर बीजेपी ने निशाना साधते हुए राहुल गांधी को भी लपेटा है।

आपको बता दें कि सैम पित्रोदा ने विरासत की वकालत करते हुए कहा था कि अमेरिका में विरासत कर लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है तो उसके मरने के बाद इस संपत्ति का केवल 45 फीसदी उसके बच्चों और परिवार को मिलता है बाकी सरकार के पास जाता है। ये निष्पक्ष कानून मुझे अच्छा लगता है। इसके कुछ दिन बाद ही पित्रोदा ने भारतीयों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भारत में पूर्व में रहने वाले लोग चीनी लोगों जैसे दिखते हैं, वहीं दक्षिण में रहने वाले लोग अफ्रीकी लगते हैं जबकि पश्चिमी भारत के लोग अरब के लोगों के समान दिखाई देते हैं।