June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

काजल राघवानी की फिल्म ”मेरी सास पहले आप” का ट्रेलर इस तारीख को होगा रिलीज, एक्ट्रेस ने शेयर की डिटेल

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों चाहने वाले हैं जो उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर भी काजल राघवानी को 5.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने भी अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”मेरी सास पहले आप” के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर:

काजल राघवानी ने अपनी अगली भोजपुरी फिल्म ”मेरी सास पहले आप” का पोस्टर शेयर कर अपने फैंस को बताया कि उनकी इस फिल्म का ट्रेलर 6 जुलाई, शनिवार की सुबह 8 बजे रिलीज किया जाएगा। काजल की इस फिल्म का ट्रेलर B4U भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

”मेरी सास पहले आप” के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन भी मंजुल ठाकुर ने किया है। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं जबकि फिल्म का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। इस फिल्म में काजल राघवानी के अलावा कंचन शशि, पुष्पेंद्र, रंभा साहनी और स्वीटी सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस की ”सास नंबरी बहू दस नंबरी” रिलीज की गई थी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। काजल राघवानी की इस फिल्म ने हाईएस्ट GRP ऑफ़ द वीक का रिकॉर्ड भी बनाया था। काजल जल्द ही ”मेरी सास पहले आप”, और ”क्रांतिकारी बहू” जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।