April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इस फेमस सिंगिंग रियलिटी शो की जज बनी अक्षरा सिंह, शेयर की शो की पहली झलक

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक तगड़ा सरप्राइज दिया है।

अक्षरा सिंह ने दिया फैंस को सरप्राइज:

अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को एक तगड़ा सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस जल्द ही देश का सबसे बड़ा फोक सिंगिंग रियलिटी शो लेकर आ रही हैं। इस शो का नाम फोक भारत है। अक्षरा सिंह इस शो में बतौर जज नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने इस शो का प्रोमो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”देश का सबसे बड़ा फोक सिंगिंग रियलिटी शो आ रहा है! ‘Folk Bharat’ – जहां गूंजेगी मिट्टी की खुशबू और लोक सुरों की अनमोल धुनें! प्रतिभा का मंच, संस्कृति का सम्मान और सुरों की जंग देखिए। सिर्फ आपके पसंदीदा चैनल भारत समाचार पर जल्द आ रहा है।”

अक्षरा का नया शो Folk Bharat भारत समाचार पर आएगा। हालांकि शो कब से ऑन एयर होगा इसकी डेट अभी तक सामने नहीं आई है। बता दें कि हाल ही में अक्षरा का नया गाना ”सड़िया बनारसिया” में रिलीज किया गया है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने को संगीत धनंजय सिंह कान्हा ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने का निर्देशन महेश वेंकट ने किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही निरहुआ के साथ चार फेरे सात वचन में नजर आने वाली है। इस फिल्म में अक्षरा और निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे भी नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *