May 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मिशन सर्वार्थ सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व का महारक्तदान महोत्सव शिविर का आयोजन किया गया

हिंद फोक्स न्यूज नरेन्द्र बंसल

लोनी रोड शाहदरा दुर्गापुरी चौक एक्सटेंशन दिल्ली -93 में मिशन सर्वार्थ सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ बसंत गोयल द्वारा विश्व का महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से रक्त वीरों ने रक्त शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया और मिशन सर्वार्थ सेवा फाउंडेशन की पूरी टीम की सरहाना की एवं संस्था के अध्यक्ष वसंत गोयल का भी साधुवाद किया.

इस दौरान लोनी से ब्लड डोनेट करने पहुंचे पत्रकार नरेंद्र बंसल, पत्रकार बबलू गर्ग, पत्रकार मोनू सिंह, विनीत गर्ग, सोनू सिंह ने ब्लड डोनेट किया इस दौरान संस्था अध्यक्ष बसंत गोयल ने रक्त वीरों को संस्था का सर्टिफिकेट ग्लूकोमीटर डायबिटीज चेक करने की मशीन एवं मैडल पटका पहनाकर सम्मानित किया.

इस दौरान बसंत गोयल ने आज तक उत्तर प्रदेश के संवाददाता बबलू गर्ग को बताया विश्व का सबसे बड़ा महारक्तदान महोत्सव शिविर दुर्गापुरी चौक दिल्ली में लगाया गया है जिसमें एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन बुक ऑफ़ रिकार्ड्स से भी लोग आए हैं.

सबसे ज्यादा रक्त यूनिट रिकॉर्ड्स बनाने के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ऑल इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स से सम्मानित किया गया इस दौरान मुंबई से आए सेलिब्रिटी फिल्मी स्टार अभिनेता अनुपम खेर, पंकज, टिल्लू, अरबाज खान आदि कई फिल्मी सितारे उपस्थित रहे इस दौरान मिशन सर्वार्थ टीम संदीप गर्ग, नीरज मित्तल, पंकज शर्मा, गौरव गर्ग, अजय गुप्ता, गौरीशंकर अग्रवाल, विकास त्यागी, अमित गिरी मेहरोल, अमित गर्ग, मनीष अग्रवाल, अतुल मुद्गल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे