June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रक्षक बना भक्षक कलयुगी पिता ने बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए, नाबालिग बेटी से किया बलात्कार

Oplus_0

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके  / हिंद फोकस न्यूज़                                                                                 

रक्षक बना भक्षक कलयुगी पिता ने बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए, नाबालिग बेटी से किया बलात्कार

 

गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र के अंकुर विहार थाना अंतर्गत एक कलयुगी पिता द्वारा बाप बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी नाबालिग़ बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर दुष्कर्मी ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय पिता अपने घर में अकेला था। किशोरी वह स्कूल से घर लेकर आया था। पीड़िता एक निजी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर दुष्कर्मी पिता के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार अंकुर विहार थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी 10 वर्षों से उससे अलग रह रही है। बच्चे पिता के पास ही रहते है। उसकी 14 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रही है। आप है कि 4 जुलाई को घर पर कोई नहीं था। आप ए नाबालिग बेटी को स्कूल से घर लेकर आया। और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बेटी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर डरा धमका कर चुप कर दिया। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में बताया गया। और किशोरी पर लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में था जिसके बाद उसने बेटी के साथ गलत हरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *