May 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, बकरीद पर बुलाकर जान ली थी

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद स्थित मकंदपुर खोड़ा में बकरीद के दिन सूर्या की हत्या मामले में पुलिस ने फरहान, आसिफ और नवाब को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक रंजिश की वजह से सूर्या पर आरोपियों ने चाकू से वार किए। चाकू के वार से सूर्या गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टर सूर्या को बचा नहीं सके। इस वारदात के बाद मकंदपुर खोड़ा में तनाव है। इसलिए बड़ी तादाद में पुलिस तैनात की गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है।

सूर्या के दोस्त विनीत राजपूत ने बताया है कि जब बकरीद पर असद के घर पहुंचे। वहां, पहले से ही चार-पांच लोग थे। असद ने सूर्या और उसे खाने के लिए मटन दिया। इस पर सूर्या और उसके दोस्त ने कहा कि वे मटन नहीं खाते। इसके बाद ही असद ने चाकू निकाला और सूर्या के पेट में वार कर दिया। सूर्या जान बचाने भागा। थोड़ी देर बाद वो वापस लौटा। उसके बाद सूर्या का दोस्त एक लड़के की मदद से उसे फोर्टिस अस्पताल ले गया और घरवालों को जानकारी दी। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही कई टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पहले असद को पकड़ा गया। बाकी अन्य को भी गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही है।

सूर्या की मौत से उसके घरवालों का हाल बुरा है। सूर्या की मां का रो-रोकर खराब हाल है। सूर्या की हत्या किए जाने से लोग सन्न हैं। बकरीद जैसे पवित्र पर्व पर इस तरह चाकू घोंपकर सूर्या की हत्या किए जाने की खबर पर लोग अचरज जता रहे हैं। ये घटना भरोसे को भी तार-तार करने वाली है। रंजिश के बावजूद बकरीद के मौके पर बुलाए जाने के कारण असद के घर सूर्या गया था। जिस तरह से सूर्या की हत्या को अंजाम तक पहुंचाया गया, उससे ये साफ है कि असद और उसके साथियों ने पहले से ही इसकी साजिश रची हुई थी। पुलिस की पूछताछ में इस बारे में पूरा खुलासा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed