February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Hathras stampede case: अब तक हो चुकी हैं 11 गिरफ्तारियां, पुलिस ने सत्संग में मौजूद 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Hathras stampede case: हाथरस भगदड़ कांड में उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने इस मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए दोनों  2 जुलाई की सत्संग में मौजूद थे और भगदड़ के दौरान फरार हो गए थे। दोनों बाबा के संगठन के सेवादार भी हैं। पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार मुख्य आरोपी देव प्रकाश का बैंक अकाउंट खंगाल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हाथरस भगदड़ हादसे में सबसे पहले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्य आरोपी सेवादार पर 1 लाख का इनाम घोषित किया था। अलीगढ़ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र स्थित फुलरई गांव में आयोजित हरिनारायण साकार विश्वहरि भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मामले में अब तक 2 महिला सेवादारों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बता दें  कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को मची भगदड़ के मामले में मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को हाथरस पुलिस के ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ (एसओजी) ने दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया था। जिसके उसे 6 जुलाई को हाथरस कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया । अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी।

इसके बाद हाथरस भगदड़ मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इस भगदड़ में सत्संग के बाद 121 लोगों की जान चली गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने  यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) हाथरस निपुण अग्रवाल ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया कि मुख्य आयोजक और मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को हाथरस पुलिस के विशेष अभियान समूह ने बीते शुक्रवार देर शाम दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।” उन्होंने बताया कि शनिवार को सिकंदराराऊ पुलिस ने दो और आरोपियों राम प्रकाश शाक्य और संजू यादव को गिरफ्तार किया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari