पेरिस की सड़कों पर ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं मोनालिसा, एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें लूट लेगी दिल
नई दिल्ली। मोनालिसा भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस के अदाओं के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। हर कोई मोनालिसा की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5.7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मोनालिसा भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए रेगुलर अपनी लाइफ अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा फ़िलहाल पेरिस में वेकेशन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अब अपने पेरिस वेकेशन से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर आपका भी मन डोल जाएगा।
मोनालिसा की लेटेस्ट फोटोज:
मोनालिसा फ़िलहाल पेरिस में छुट्टियां मना रही हैं जहां से एक्ट्रेस ने अपनी कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन फोटोज में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने येलो कलर का ट्यूनिक गाउन कैरी किया है। एक्ट्रेस अपने इस नए ट्रैवल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक, आंखों में काजल और हल्के कर्ल हेयर में मोनालिसा पेरिस की सड़कों पर कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं। इस डीपनेक ड्रेस में क्लीवेज फ्लॉन्ट करती हुई मोनालिसा बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इससे पहले अपने वेकेशन का मिनी व्लॉग भी शेयर किया था। इस व्लॉग में मोनालिसा के साथ उनके पति विक्रांत भी नजर आ रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही शेमारू टीवी के अपकमिंग शो ”शमशाम चंपा” में नजर आने वाली हैं। इस सीरियल का प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है। इस सीरियल में मोनालिसा एक बार फिर डायन के रूप में दिखाई देंगी।
