March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शहनाज गिल ने शेयर किया शहबाज और जॉर्जिया स्टारर ‘Little Star’ गाने का टीजर

नई दिल्ली। सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल जहां फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अब शहनाज के भाई शहबाज बादशाह  लोगों के दिलों पर छाने की तैयारी कर रहे हैं। इन दिनों वो अपनी म्यूजिक वीडियो लिटिल स्टार को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वीडियो में उनके साथ अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी  हैं। अब शहनाज ने गाने का टीजर शेयर किया है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

शहनाज गिल ने लिटिल स्टार का टीजर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, लिटिल स्टार का पूरा टीजर मेरे यूट्यूब चैनल पर देखें। आपको बता दें कि टीजर काफी धमाकेदार है। जॉर्जिया और शहबाज की जोड़ी काफी अच्छी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

उधर, शहबाज भी अपने पहले गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने इस गाने के टीजर का लिंक अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *